पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीआरसी पहुंची कक्षा 6 7 की किताबें

बीआरसी पहुंची कक्षा 6 7 की किताबें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| झारखंडशिक्षा परियोजना के तहत कक्षा छह और सात की किताबें प्रखंड संसाधन केंद्र चक्रधरपुर पहुंच गई हैं। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बीआरसी में कक्षा 2, 6 और 7 के किताबें हैं। प्रधानाध्यापक विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर पुस्तकों का उठाव कर सकते हैं। बता दें कि वर्ष 2014-15 सत्र शुरू हुए छह महीने बीत चुके हैं। बच्चे बिना किताबों के ही पठन-पाठन कर रहे हैं। कक्षा एक से आठ तक में से मात्र दो, छह और सात कक्षा की ही पुस्तकें मिली हैं। बाकि कक्षाओं की पुस्तकें अब तक नहीं आई हैं।