पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण

नवोदय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाके 7 केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। सबुह 11.30 बजे से लेकर 1.30 बजे तक स्कूली बच्चों ने नवोदय विद्यालय में 6वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा दी। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रो पर मजिस्ट्रेट बहाल किए गए थे।

चाईबासा में इसके लिए चार केंद्र चक्रधरपुर में तीन केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के 100 गज की दूरी तक धारा 144 लागू की गई थी। अलग अलग परीक्षा केंद्रों में कुल मिलाकर 3 हजार 808 बच्चों के प्रवेश परीक्षा के लिए व्यवस्था की गई थी। जिसमें 3 हजार 20 बच्चे ही परीक्षा शामिल हुए। वहीं 788 बच्चे अनुपस्थित रहे। चाईबासा में लूथेरन उच्च विद्यालय, मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय, एसपीजी बालक उच्च विद्यालय स्काउट बालिका उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। वहीं चक्रधरपुर में मारवाड़ी उच्च विद्यालय, महात्मा गांधी उच्च विद्यालय उर्दू टाउन उच्च विद्यालय में परीक्षा आयोजित की गई थी। सुबह से ही जिला के विभिन्न भागों से परीक्षा देने वाले बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचने लगे थे।

प्रवेश परीक्षा देते स्कूली बच्चे