- Hindi News
- छोटे बच्चे और फूल सबको आते हैं पसंद : डीआरएम
छोटे बच्चे और फूल सबको आते हैं पसंद : डीआरएम
साउथवेस्ट इंस्टीच्यूट परिसर में शनिवार को पुष्प प्रदर्शनी सह रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। चक्रधरपुर डीआरएम राजीव अग्रवाल सर्वो अध्यक्ष अलका अग्रवाल ने प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इस मौके पर डीआरएम राजीव अग्रवाल ने पुष्प प्रदर्शनी रंगोली प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि छोटे बच्चे और फूल सभी काे पसंद हैं। उन्होंने कहा कि फूलों को देखने के बाद उनकी सारी थकान दूर हो जाती है। इंस्टीच्यूट इस तरह का आयोजन कर समाज को अच्छा संदेश देने का कार्य कर रहा है। प्रदर्शनी में लगे दर्जनों किस्म के फूल, फलों एवं सब्जी के पौधों की तारीफ की। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में फूलों से बनी भगवान गणेश की आकृति सबको अच्छी लगी। वहीं डीआरएम ने साउथ वेस्ट इंस्टीच्यूट को नकद पांच हजार रुपए देने की घोषणा की। मौके पर सैकड़ों लोग इस प्रदर्शनी में पहुंचे।
फूलो को देख कर जजमेंट करतीं सर्वो की सदस्य।
फूलों को निहारते डीआरएम राजीव अग्रवाल।