- Hindi News
- 1295 विद्यार्थियों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश की परीक्षा
1295 विद्यार्थियों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश की परीक्षा
शनिवार को चक्रधरपुर के तीन परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें पोड़ाहाट अनुमंडल के सात प्रखंडों के विद्यार्थी शामिल थे। विभिन्न विद्यालयों से 1771 में से 1295 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। बाकि 476 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उर्दू टाउन हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर बंदगांव प्रखंड के विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया। यहां 506 में से 350 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 156 अनुपस्थित रहे। महात्मा गांधी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर सोनुवा और चक्रधरपुर प्रखंड के विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया। सोनुवा प्रखंड के 184 में से 158 विद्यार्थी शामिल हुए, 26 अनुपस्थित रहे। वहीं चक्रधरपुर प्रखंड के 415 में से 353 विद्यार्थी शामिल हुए, 62 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल में मनोहरपुर और गोइलकेरा प्रखंड के विद्यार्थी परीक्षा दिए। गोइलकेरा प्रखंड के 309 में 185 विद्यार्थी परीक्षा दिए, बाकि 124 अनुपस्थित रहे। उसी तरह मनोहरपुर प्रखंड के 357 में से 108 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 249 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्यनारायण मुंडा जेपीएस नित्यानंद शर्मा समेत सभी प्रखंडों के बीईईओ भी शामिल थे।
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा देते विद्यार्थी।