- Hindi News
- मुनीबाबा धर्मशाला में साहित्य सभा और कवि सम्मेलन
मुनीबाबा धर्मशाला में साहित्य सभा और कवि सम्मेलन
चक्रधरपुर| शनिवारको स्वागतिका मेमोरियल ट्रस्ट कोलचकड़ा की ओर से साहित्य सभा और कवि सम्मेलन का अायोजन मुनीबाबा धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि आर्य कुमार ज्ञानेंद्र (वेदाचार्य), परशुराम द्विवेदी, पूर्व मंत्री दलगंजन प्रधान ने किया। इस अवसर पर सीता वल्लभ पटनायक, उत्कल सम्मेलन के गुरुप्रसाद महंती, ओड़िया नेता अशोक षाड़ंगी, कुसुम मंजरी दास आदि मौजूद थीं। कवि सम्मेलन में ओड़िया कवियों ने अपने अपने पांडित्य का उदाहरण पेश करते हुए कई समसामयिक घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया कविता के माध्यम से पेश की। इस अवसर पर ओड़िया भाषा के उत्थान के लिए इस क्षेत्र में विभिन्न संगठनाें साहित्य सम्मेलन के योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही चक्रधरपुर की ओड़िया छात्रा के योगदान उसके असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उषा पाणी, राजकिशोर पाणी, गोधुली आदि के अलावा नामी गिरामी कवियों ने भाग लिया।