पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई हिरासत में, मचा रहा दिनभर हड़कंप

कई हिरासत में, मचा रहा दिनभर हड़कंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को सोनुवा बाजार आसपास का इलाका पुलिस के घेरे में रहा। वहीं चक्रधरपुर से लेकर सोनुवा बाजार तक जगह-जगह पुलिस तैनात रही। अचानक जांच-पड़ताल से हड़कंप मचा रहा। वहीं मुख्य सड़क से पुलिस ने चारपहिया वाहन के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोई उपलब्धि होगी तो जरूर बताएंगे। हालांकि वे भी दिनभर सोनुवा इलाके में ही जमे रहे। जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय सोनुवा के हाई स्कूल जाहिरा के पास मुख्य सड़क पर पुलिस द्वारा एक चारपहिया वाहन को रोका गया एवं उसमें सवार लोगों को गाड़ी से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। उसके बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर सोनुवा के आसपास छापेमारी की गई है। हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर एसपी चाईबासा चले गए। इस बाबत सोनुवा पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। एसपी नरेंद्र कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं बता सकते हैं, रविवार को जानकारी दी जाएगी।