पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 158 बच्चों के बीच बंटी छात्रवृत्ति

158 बच्चों के बीच बंटी छात्रवृत्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| रेलवेऑफिसर्स क्लब में शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो) की ओर से छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन कर 158 बच्चों के बीच ढाई लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। समारोह का उदघाटन सर्वो अध्यक्ष अलका अग्रवाल ने किया। मौके पर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि सर्वो मेधावी छात्र-छात्राओं को हर वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। समारोह में चक्रधरपुर रेल मंडल में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग में कार्यरत रेलकर्मियों के जो बच्चे वर्ष 2014 के दौरान सीबीएससी, आईसीएससी, झारखंड बोर्ड से 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा मेेंे 85 प्रतिशत से अधिक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। सर्वो ने सभी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की है।