सिंथेटिक कोर्ट का हुआ उदघाटन
चक्रधरपुर | साउथवेस्ट इंस्टीच्यूट परिसर में स्थित बैडमिंटन हॉल में सिंथेटिक कोर्ट का उदघाटन डीआरएम राजीव अग्रवाल ने शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस मौके पर डीआरएम श्री अग्रवाल ने कहा कि सिंथेटिक कोर्ट के लग जाने से यहां के खिलाड़ी बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे। ज्ञात हो कि रेलवे ने पांच लाख रुपए की लागत से सिंथेटिक कोर्ट को लगाने का कार्य रेलवे ने दिल्ली की शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया था। इस मौके पर रेलवे के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी, सर्वो की सदस्य सहित इंस्टीच्यूट के दर्जनों की संख्या में सदस्य मौजूद थे।