पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धौनी फैंस क्लब ने बांटा फल

धौनी फैंस क्लब ने बांटा फल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| इंडियाक्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को बेटी के पिता बनने पर उनके चाहने वालों में काफी खुशी देखी गई। शनिवार को धौनी फैंस क्लब चक्रधरपुर ने खुशी हाजिर करते हुए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया। वहीं प्रशंसकों के बीच मिठाई भी बांटी। मौके पर आर श्रीकांत राव उर्फ डिक्की ने कहा कि वर्ल्ड कप से ठीक पहले कप्तान धौनी को बेटी के पिता बनने की खुशी मिली है, उसी तरह वे वर्ल्ड कप जीत कर देशवासियों को खुशी देंगे। फल वितरण के दौरान अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीबी चौधरी, धौनी फैंस क्लब के डिक्की राव, दीपक पान, राजू राव, विक्की शर्मा, दीपक महतो, राजेंद्र महतो, टोटेन गुहा, संजय पासवान आदि मौजूद थे।