पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसवीं के छात्रों की हुई विदाई

दसवीं के छात्रों की हुई विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| शनिवारको इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर के दसवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुश्वरी प्रधान ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। नौवीं के विद्यार्थियों ने दसवीं के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोहा। कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं ने तेरी पनाह में, मेरे डोलना, भूत आया, राधा नाचेगी, मोके दीवाना कराईले, मनवा लागे आदि फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं विद्यार्थियों ने अपना विचार भी प्रकट किए। मौके पर प्रधानाध्यापक श्री प्रधान ने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो कर्म में विश्वास रखते हैं, भाग्य पर नहीं। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक एमके प्रधान, प्रदीप महतो, रवींद्र, बबलू, एसके मंडल, मो शमशेर छात्र-छात्रएं मौजूद थीं।