14 को बीमा कार्यालय में जुटेंगे एजेंट
चक्रधरपुर| जीवनबीमा अभिकर्ता संघ चक्रधरपुर शाखा के अध्यक्ष एए खान ने बताया कि 14 फरवरी को सभी अभिकर्ता बीमा कार्यालय के प्रांगण में जमा होंगे। उन्होंने बताया है कि उस दिन शांतिपूर्ण तरीके से धरना कार्यक्रम का समापन होगा। विदित हो कि लियाफी की ओर से अभिकर्ताओं पॉलिसीधारकों के हित में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।