- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हिस्सा लेकर बढ़ाया कोल्हान का मान
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हिस्सा लेकर बढ़ाया कोल्हान का मान
कोल्हानकी दो आदिवासी बेटियां गणतंत्र दिवस पर दिल्ली राजपथ की परेड में भाग लेकर चक्रधरपुर लौंटी हैं। उनका स्वागत जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में गुरुवार को किया गया। चक्रधरपुर के बोड़ोदोरों गांव निवासी ममता मणिर|म सामड़ ने एनसीसी की एकमात्र महिला कैडेट के रूप में गणतंत्र दिवस की परेड में भाग ली थी। इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत इस परेड में जेएलएन कॉलेज की ही छात्रा सुनीता तिडू भी शामिल थीं। दोनों की उपलब्धियों पर पूरा शहर खुश है। एनसीसी कैडेट ममता महिला समाजसेवी जयंती चंद्रशेखर की बेटी हैं। वहीं सम्मान समारोह में प्राचार्य नागेश्वर प्रधान, एनसीसी एके त्रिपाठी अन्य लोग मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस में परेड से भाग लेकर लौटने के बाद एनसीसी कैडेट को सम्मानित करता कॉलेज परिवार।
गर्वित हूं : ममता
गणतंत्रदिवस की परेड में भाग लेकर लौंटी ममता मणिर|म सामड़ ने कहा है कि परेड में भाग लेना गर्वित किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पीएम नरेंद्र मोदी के सामने गणतंत्र दिवस की परेड करना मेरे लिए अलग ही अनुभूति रही। दूर दृष्टि, पक्का इरादा और मन की सच्ची लगन ने मुझे यहां तक पहुंचाया।
परेड से लौटीं दो बेटियों को सम्मान