मजदूर संघ ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र
चक्रधरपुर| दक्षिणपूर्व रेलवे मजदूर संघ चक्रधरपुर मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को मंडल प्रबंधक कार्यालय के समीप बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद संघ के मंडल सचिव अरिंदम बोस ने बताया कि भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर 3 से 17 फरवरी तक राष्ट्रव्यापी विरोध पखवारा मनाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर रेल मंत्री के नाम 14 सूत्री मांग पत्र चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम राजीव अग्रवाल को सौंपा गया है। महत्वपूर्ण मांगों में रेलकर्मियों को मिलने वाले बोनस सिलिंग को बढ़ाकर 7 हजार रुपए किया जाय, रेलकर्मियाें के 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मूल वेतन में शामिल करने, इनकम टैक्स में छूट एवं रेल क्षेत्र में एफडीआई लागू नहीं करने आदि मांगें शामिल हैं। मौके पर संघ के सलाहकार केएन पांडेय, सहायक महामंत्री सीएल महंत, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मंडल सचिव अरिंदम बोस, मंडल सलाहकार जीतेंद्र, शिव पंडित, वाईके राम, एस कर, बीके पांडेय, बीएस पंडा सहित संघ के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
डीआरएम कार्यालय के समीप मीटिंग करतेे मजदूर संघ के पदाधिकारी सदस्य।