बेहतर बिजली के लिए कड़े कदम
झारखंडराज्य बिजली बोर्ड (जेएसईबी) हाई कोर्ट के कड़क रुख के बाद सिर्फ बेहतर बिजली देने को सजग है, बल्कि बड़े बकाएदारों पर केस भी करेगा। इन बकाएदारों के पास बड़ी राशि है, इसलिए सख्ती होगी। चक्रधरपुर की बात करें तो यहां बिजली ऑफिस को हाइटेक बनाने की कवायद चल रही है। टॉवर लगने के बाद उपभोक्ता ऑनलाइन बिल देख सकेंगे और ऑनलाइन ही पेमेंट करेंगे। बहरहाल कंप्यूटरों में उपभोक्ताओं का डाटा अपलोड जारी है। इससे परे विभाग ने मार्च माह तक की वसूली का टारगेट भी तय किया है।इसके अनुसार 20 हजार रुपए से बड़े बकाएदारों पर सटिफिकेट केस होगा। अब तक 104 उपभोक्ताओं की सूची बन चुकी है।
लगाया जा रहा बिजली ट्रांसफॉर्मर।
बिजली पावर सब स्टेशन।
बड़े बकाएदारों पर केस
^शहरके बड़े बकाएदारों पर सटिफिकेट केस होगा। इसके लिए पहले से 104 लोगों की सूची बन चुकी है। 100 लोगों की सूची बन रही है। जिनके पास लंबे समय से 20 हजार से ऊपर का बिजली बिल बकाया है। जल्द ही डाटा सेंटर से भी चक्रधरपुर जुड़ेगा। पूरा सिस्टम लग चुका है। टावर लगने के बाद बिलिंग ऑनलाइन हो जाएगा। ^ मृणालगौतम, एसडीओ बिजली विभाग चक्रधरपुर
नए इलाकों में लगेंगे नए ट्रांसफॉर्मर
मार्चमाह के दौरान एरिया में अधिकतर बिजली फॉल्ट आते हैं। इसके मद्देनजर विभाग अलर्ट है। मार्च से पहले विभाग वैसे इलाकों की सूची बना ली है। जिन इलाकों में ट्रांसफॉर्मर खंभे लगाए जाने हैं। चक्रधरपुर के लोकनाथ नगर, बाल्टी कारखाना, वार्ड नंबर छह के गैलन भट्ठी के पीछे सहित अन्य इलाकों में नए ट्रांसफॉर्मर खंभे दिए जाएंगे।
सब स्टेशन भी जुड़ेंगे
सबस्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा। चक्रधरपुर के सभी पावर सब स्टेशन सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्यूजेशन सेंटर (स्काडा) से जुडेंगे। सेंटर से जुड़ने के बाद सब स्टेशन की तकनीकी खराबी की जानकारी मिलेगी।
फरवरीसे चालू होगा काम
रूरलएरिया में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए चक्रधरपुर से थोड़ी दूर पर स्थित लांडूपोदा में पावर सब स्टेशन बनेगा। फरवरी से बाउंड्री का काम शुरू होगा। विभाग के एसडीओ ने इसकी जानकारी दी है।
क्यों शुरू की गई यह सेवा
वर्तमानमें जेएसईबी के उपभोक्ताओं को कंप्यूटराइज्ड बिल का वितरण घर-घर हो रहा है। इस आलोक में क्षेत्र कई उपभोक्ता बिजली बिल नहीं मिलने अथवा समय पर बिल नहीं मिलने की शिकायत विभाग से हमेशा करते हैं। इस समस्या के मद्देनजर बिजली बोर्ड ने यह कदम उठाया है।
कैसे देखेंगे बिल
बिजलीविभाग कार्यालय में टाॅवर लगने के बाद चक्रधरपुर का कनेक्शन डाटा सेंटर से हो जाएगा। इसके बाद वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू जेएसईबी. इन पर अपने मासिक बिजली बिल को ऑनलाइन देख सकेंगे। बिल का भुगतान भी कर सकेंगे।