प्रखंड में चल रही योजनाओं की हुई जांच
चक्रधरपुर। गुरुवारको प्रखंड कार्यालय चक्रधरपुर में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक प्रमुख सह सभापति रीता सुंबरुई की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रखंड में संचालित वर्ष 2012-13 तथा 2013-14 की योजनाओं की जांच की गई। जांच के दौरान कई योजनाओं में गड़बड़ी मिली। योजना में मिली गड़बड़ी को प्रमुख रीता सुंबरुई शुक्रवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में विस्तृत रूप से रखेंगी। वहीं अधूरी योजनाओं को पूर्ण करने पर भी विचार किया गया। वहीं नाजिर के अनुपस्थित रहने के कारण वित्त अंकेक्षण तथा योजना एवं विकास समिति की बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक में सामान्य प्रशासन समिति के सदस्य पोंडेराम सामड, परमेश्वर सवैया, पंकजनी देवी, नैनी देवी और जीपीआरओ नित्यानंद शर्मा मौजूद थे।