एजुकेशन ट्रस्ट का रक्तदान शिविर 14 को
सरस्वतीदेवी मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट आसनतलिया के तत्वावधान में 14 फरवरी को मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर की सफलता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार जारी है। प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान टीम में गौरी शंकर महतो, आपी महतो, शांतनु प्रधान, अजय नाग, रवि शंकर मुंडा आदि शामिल हैं। टीम द्वारा इटिहासा, सेंगेलदीपी, बनमालीपुर, हथिया, कराईकेला, नकटी, सोनुवा आदि गांवों का दौरा कर युवकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इसमें सहयोगी संस्था के रूप में सूर्या नर्सिंग होम, कुड़माली भाषा विकास परिषद और रेडक्रॉस सोसायटी कार्य कर रही है। शिविर में सभी सा भाग लेने की अपील की जा रही है।