पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैज देकर कर्मचारियों का बढ़ाया गया मान

बैज देकर कर्मचारियों का बढ़ाया गया मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलकर्मियोंके बीच बेहतर कार्य क्षमता एवं दक्षता का भाव जागृत करने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने अनाेखा कदम उठाया है। इस कदम के तहत गुरुवार को वाणिज्य विभाग के सीनियर डीसीएम अशोक कुमार अग्रवाल ने अपने 20 कर्मचारियों को उत्कृष्ट बैज प्रदान किया है।

इस संबंध में श्री अग्रवाल ने कहा कि विभाग के द्वारा उत्कृष्ट बैज प्रदान करने की एक नई पहल की शुरुआत की गई है। इस बैज को पाने वाले वाणिज्य विभाग के रेलकर्मियों ने खून-पसीना बहाकर अपनी क्षमता से बढ़ कर कार्य किया है। इस वजह से इन सभी रेलकर्मियों को उत्कृष्ट बैज देकर पुरस्कृत किया गया है। यह बैज प्रदान करने की परंपरा अब विभाग में निरंतर अंतराल में की जाएगी। उत्कृष्ट बैज पाने वाले रेलकर्मी ड्यूटी के वक्त ये बैज लगा कर रखेंगे। ज्ञात हाे कि वाणिज्य विभाग के डीसीएम प्रशांत सिघानियां ने ही अनोखा कदम उठा कर रेलकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट बैज देने की परंपरा की शुरुआत की है।

सीनियर डीसीएम के साथ पुरस्कृत रेलकर्मी।