महिला सशक्तीकरण पर प्रशिक्षण संपन्न
चक्रधरपुर | केंद्रीयश्रमिक शिक्षा बोर्ड श्रम रोजगार मंत्रालय भारत सरकार एवं दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के संयुक्त प्रयास से गुरुवार को चार दिवसीय महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के शिक्षा अधिकारी पशुपति नाथ साह ने महिलाओं का सशक्तीकरण की प्रक्रियाओं के बारे मेें महिलाओं को जानकारी दी।
इसके अलावा कार्यक्रम मेें स्वयं सहायता समूह, स्किल आधारित प्रशिक्षण, मनरेगा में रोजगार पाने का अवसर, जीवन की गुणवत्ता एवं प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक खाता खोलने के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम मेंं शामिल होने वाली महिलाओं को डायरेक्ट बेनीफिट ट्रॉसफर (डीबीटी) के तहत 100 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से प्रत्येक महिला को चार दिन का 400 रुपए भुगतान किया गया। मौके पर झूमा साहू, गीता साहू, शोभा डे, मीनाक्षी वर्मा, रुणा मुखी, सुमित्रा देवी, निक्की लोहा सहित चक्रधरपुर प्रखंड की दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।