पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय विद्यालय में हुआ कप्स बुलबुल उत्सव

केंद्रीय विद्यालय में हुआ कप्स बुलबुल उत्सव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर | केंद्रीयविद्यालय चक्रधरपुर में गुरुवार को कप्स बुलबुल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय की प्राचार्य सावित्री कुमारी ने झंडोत्तोलन कर किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन ही व्यक्ति को महान बनाता है। इसलिए अनुशासन में रहने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पढ़ाई बेहतर ढंग से करें ताकि आप जीवन में आगे बढ़ सकें। मौके पर उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कप्स बलुबुल द्वारा समूह गीत, कप्स द्वारा जंगल की कहानी एवं बलुबुल द्वारा तारा की कहानी नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसे स्कूल के शिक्षक सहित छात्र-छात्राओं द्वारा सराहा गया। बच्चों के बीच मैसेज पासिंग गेम का भी आयोजन हुआ।