पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता मेट का किया जाएगा चयन

स्वच्छता मेट का किया जाएगा चयन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगाके माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन की कार्य योजना संचालित होंगी। इसको लेकर प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बैठक कर पंचायतवार कार्य योजना निरुपित करने का निर्देश दिया है। वहीं पंचायतों में स्वच्छता मेट का चयन किया जाएगा। पत्र के अनुसार चयन प्रक्रिया 15 फरवरी को किया जाना है। उसी दिन स्वच्छता मेट को प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। स्वच्छता मेट उसे बनाया जाएगा, जो वित्तीय वर्ष में मनरेगा अंतर्गत अधिकतम दिन कार्य किया है। सभी स्वच्छता मेट को अर्द्ध कुशल श्रमिक समझा जाएगा तथा उनके कार्य दिवस के अनुसार उन्हें भुगतान किया जाएगा। सभी स्वच्छता मेट को सफाई व्यवस्था एवं संगठन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्य योजना की जांच के लिए प्रखंड और जिला स्तर पर टीम का गठन किया जाएगा। मोबाइल बेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के मध्यम से सूचना एवं प्रगति का संग्रहण एवं अनुश्रवण किया जाएगा।

स्वच्छता मेट का कार्य

महिलास्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर वैसे परिवार की पहचान करना है जिन्हें शौचालय उपलब्ध नहीं है। कार्यों के अनुमोदन के लिए मनरेगा कर्मियों से समन्वय स्थापित करना होगा। चिह्नित परिवार को मिस्त्री नियुक्त करने में सहायता प्रदान भी करना है। साथ ही कार्य का नियमित पर्यवेक्षण करना है ताकि निर्माण मापदंडों के अनुरुप हो सके।

लाभुकका चयन स्वीकृति

स्वच्छभारत मिशन में शौचालय रहित प्रतिवेदित हो, इसके लिए स्वच्छता मेट द्वारा ही लाभुकों का चयन किया जाएगा। शौचालय का नवीकरण या पुनरुद्धार नहीं किया जाएगा। गृहवार सर्वे तथा परिवारों के साथ विस्तृत चर्चा कर स्वच्छता मेट द्वारा परिवार का चयन किया जाएगा। चयन योजना को ग्राम सभा तथा ग्राम पंचायत के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। चिह्नित लाभुकों को 15 दिनों के अंदर शौचालय स्वीकृत कर दिया जाएगा।