अव्वल छात्र जिले में दिखाएंगे प्रतिभा
शिक्षाविभाग द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय बाल समागम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगेे। मंगलवार को पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, मनोहरपुर, आनंदपुर में प्रखंड स्तरीय बाल समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षावार स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इसमें विद्यालय स्तर के सफल प्रतिभागी भाग लिए थे।
चक्रधरपुर का कार्यक्रम पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित हुआ था। जिसमें प्रखंड के 238 स्कूलों के विद्यार्थी भाग लिए थे। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रामपति राम, बीईईओ तेजिंदर कौर, शिक्षक नेता अनिल देहुरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सीआरपीएफ, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सराहनीय योगदान दिया।
चक्रधरपुर : प्रखंड स्तरीय बाल समागम में विजेताओं को पुरस्कार देते पदाधिकारी।
सोनुवा: बाल समागम में विद्यार्थियों को पुरस्कृत करतीं विधायक जोबा माझी।
मनोहरपुर: बाल समागम में बच्चों को पुरस्कृत करतीं प्रमुख गुरुवारी देवगम।
आनंदपुर: बाल समागम कार्यक्रम की शुरुआत करते जिप सदस्य सबन हेंब्रम।
ऊंची कूद में राजेश लेतो बोदरा को प्रथम स्थान
बालकवर्ग के कक्षा एक से पांच तक में 200 मी. दौड़ में दामू केराई, मनीष माझी, प्रताप बोदरा, कक्षा छह से आठ तक की ऊंची कूद में राजेश बोदरा, विजय मुखी, सुनील सामड़, लंबी कूद में अजय हांसदा, बागुन बोदरा, प्यारेलाल टुडू, 200 मी. दौड़ में सेलाई बांकिरा, मकर मुंडरी, बिरसा गागराई, 400 मी. दौड़ में अजय हांसदा, जुरिया सामड़, महेश नायक, निबंध में दुलमू बोयपाई, गुलशन महतो, ऋतिक ठाकुर, बालिका वर्ग में कक्षा एक से पांच तक की 200 मी. दौड़ में सरस्वती हेंब्रम, पूजा हेंब्रम, संगीता होनहागा, कक्षा छह से आठ तक में बालिका वर्ग की ऊंची कूद में लेतो बोदरा, मेंजो बोदरा, शांति टोप्पो, लंबी कूद में सुरजो सामड़, लेतो बोदरा, निंदिया गोप, 200 मी. दौड़ में सोनिया सामड़, मूनी जारिका, मेजो बोदरा, 400 मीट दौड़ में चारिबा गागराई, अनीता चांपिया मनीषा आदि को पुरस्कृत किया गया।
बच्चों ने दिखाया दम
आनंदपुर|प्रखंडस्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया। जिसमे मंगलवार को प्रथम चरण का प्रोग्राम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उदघाघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सबन हेंब्रम ने किया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ एक छात्रा ने आसामी नृत्य प्रस्तुत कर किया। मौके पर सहायक कमांडेंट, उपप्रमुख पूर्णिमा सिंह, उपप्रमुख उषा देवी, सीआरपी सच्चिदानंद महंती, महेंद्र महतो, आशीष कुमार, मकरध्वज महतो, उज्ज्वल महापत्रो , एस्टेला भुइयां, प्रभा देवी, जगरनाथ महतो समेत शिक्षक उपस्थित थे।
विधायक ने छात्रों को
किया प्रोत्साहित
सोनुवा|सोनुवाबीआरसी परिसर में प्रखंड स्तरीय बाल समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को विधायक जोबा माझी ने पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में शिक्षा का अधिकार विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में लक्ष्मी सोय, सुबुजा मोदी, सुनीता हेंब्रम, निबंध में अक्षय मुखी, करमी भुइयां, सोनू प्रधान, लंबी कूद में चंदन सिंह बोदरा, दुर्योधन गोप, बुधराम हेंब्रम, ऊंची कूद में बुधराम हेंब्रम, दुर्योधन गोप, कृष्ण बोदरा, 100 मीटर दौड़ में विनय प्रधान, अजय गोप, मनतोश बोदरा आदि चयनित हुए। मौके पर प्रखंड प्रमुख काजल माझी, बीआरसी के परियोजनाकर्मी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विभिन्नप्रकार की हुईं
खेल प्रतियोगिताएं
मनोहरपुर|पूर्वनियोजित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्कूली बच्चों के प्रखंड स्तर पर हुए बाल समागम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य रंजीत यादव ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर विभिन्न उम्र के बच्चों के बीच 100 मीटर, 200 मीटर 400 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जलेबी दौड़, वाद-विवाद, विज्ञान प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता हुईं।