पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लैंड माइन देसी रायफल बरामद

लैंड माइन देसी रायफल बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारंडाअंतर्गत जराईकेला थाना क्षेत्र के बिटकिलसोय नयागांव के बीच स्थित कल्वर्ट के नीचे से शनिवार को सीआरपीएफ ने 40 किलोग्राम का एक लैंड माइन बरामद किया है। इसके साथ ही सड़क से करीबन 100 गज की दूरी पर नदी के किनारे जमीन में दबी एक 12 बोर की देसी रायफल भी बरामद की गई है। सुरक्षा बलों ने लैंड माइन को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि रायफल अपने साथ ले आए हैं। सीआरपीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिटकिलसोय नयागांव के बीच नक्सलियों के एक दस्ते के आने की सूचना मिलने पर कमांडेंट मानस रंजन की मॉनिटरिंग में सीआरपीएफ की बटालियन 174 जी ने शुक्रवार को ऑपरेशन करमा शुरू किया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व दीघा सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट स्वयं प्रकाश कलियापोस के सहायक कमांडेंट रोहित कुमार कर रहे थे। इसी ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को यह सफलता मिली है। अभियान में सीआरपीएफ के लतीफ साहु समेत दोनों कंपनियों के भारी संख्या में जवान शामिल थे।

^सारंडा के बिटकिलसोय नयागांव इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना पर ही सुरक्षा बलों ने इन इलाकों में ऑपरेशन करमा चलाया। इसमें हमें यह सफलता मिली है। सारंडा में अब नक्सलियों को पैर जमाने नहीं दिया जाएगा। \\\'\\\' मानसरंजन, कमांडेंट,174 बटालियन

एमएलए आवास पर माओवादियों ने चिपकाए पोस्टर

चक्रधरपुर| भाकपामाओवादियों ने मनोहरपुर विधायक गुरुचरण नायक के टुनिया गांव स्थित आवास पर पोस्टर चिपका कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मालूम हो कि सोमवार को माओवादी ने झारखंड बंद का एलान किया है। इधर रविवार को पीएलएफआई उग्रवादियों ने बंद की घोषणा की थी। विधायक के घर पर पोस्टर शनिवार की रात चिपकाए गए थे। माअोवादियों ने टुनिया गांव को पोस्टरों से पाट दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस रविवार को गांव पहुंची और सभी पोस्टर उखाड़ दिए। वैसे मनोहरपुर के भाजपा विधायक गांव वाले घर में नहीं रहते हैं। इधर पीएलएफआई बंदी के दौरान रविवार को पोड़ाहाट अनुमंडल के अंतर्गत आनेवाले एनएच- 75 पर गाड़ियां नहीं दौड़ीं। बंदगांव ,आनंदपुर बाजार भी बंद रहे।

विधायक आवास पर चिपकाया गया माओवादी पोस्टर।

लकड़ी से छिपा कर रखा गया था केन बम।