अस्पताल में घंटों पड़ा रहा मरीज
इनदिनों अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर सुखियों में हैं। शनिवार को हद हो गया। अस्पताल परिसर में एक लावारिस मरीज घंटों पड़ा रहा। उसकी तो किसी डॉक्टर ने सुध ली और ही स्वास्थ्यकर्मी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य एंथोनी फर्नांडो ने एसडीओ रवि शंकर शुक्ला से शिकायत की तो एसडीओ स्वयं पहुंचे। तब जाकर लावारिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले एसडीओ ने मरीज को अंदर लाने को कहा, लेकिन सफाईकर्मी नहीं होने के कारण रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों और एसडीओ द्वारा स्वयं मरीज को लाया गया।
मरीज की नहीं होती देखभाल
भारतीरेडक्रॉस सोसायटी की ओर से पिछले गुरुवार को एक लावारिस मरीज को भर्ती कराया था। पहले दिन के बाद उसकी देखभाल नहीं की गई थी। जब शनिवार को शाम रेडक्रॉस के सदस्य मरीज को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल ले जाने के लिए पहुंचे तो देखा कि वह जमीन पर पड़ा हुआ है। मरीज को रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य इलाज के लिए एंबुलेंस से जमशेदपुर ले गए।
एसडीओ ने लिया जायजा
एसडीओश्री शुल्का अस्पताल का जायजा लिया। वहीं डाॅ अग्रवाल को निर्देश दिए कि लावारिस मरीजों को भी इलाज करना डॉक्टरों का कर्तव्य है। जब तक वह ठीक नहीं होता उसे इलाज करें तथा जब वह पुरी तरह ठीक हो जाता है तो पुलिस को सूचना दें। पुलिस उसके परिजनों को खोजेगी।