पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदबू के कारण वार्ड छोड़कर भागे मरीज

बदबू के कारण वार्ड छोड़कर भागे मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुरअनुमंडल अस्पताल से शनिवार को दो रेफर मरीजों को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद से अस्पताल में पूर्व से भर्ती मरीज परेशानी में पड़ गए हैं। रेफर मरीजों में से एक महिला बी त्रिमंगला देवी के सिर का जख्म सड़ गया है और उससे बदबू रही है। इस कारण फीमेल वार्ड की मरीज अपना-अपना बेड छोड़कर बरामदे में गई हैं। वहीं एस आर मांदव के दोनों पैरों का जख्म भी सड़ गया है। जिस कारण उसे मेल वार्ड से निकाल कर बाहर बरामदे में रखा गया है। बावजूद इसके वार्ड के अंदर बदबू रही है। मरीजों ने बताया कि वार्ड के अंदर रहना मुश्किल हो गया है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन को इस तरह के मरीजों के लिए अलग से वार्ड रखना चाहिए। इस संबंध में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मुंडारी का कहना है कि अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। फिलहाल वह छुट्टी पर हैं। सोमवार को अस्पताल आने के बाद ही कुछ किया जा सकता है।