पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएच पर थमे पहिए, आज भी है बंद

एनएच पर थमे पहिए, आज भी है बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिबंधितउग्रवादी संगठन पीएलएफआई द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान रविवार को एनएच 75 पर वाहनों का परिचालन ठप रहा। अनुमंडल के आनंदपुर बंदगांव बाजार पूरी तरह बंद रहा। एनएच 75 पर रांची-चक्रधरपुर के अलावा, मनोहरपुर-सिमडेगा, राउरकेला-मनोहरपुर किरीबुरू मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहा। इधर बंद के मद्देनजर पुलिस सीआरपीएफ के जवान जंगल में लगातार छापेमारी अभियान जारी रखे हुए हैं। इधर सोमवार को भी माओवादी बंद है। बंद के एक दिन पहले मनोहरपुर विधानसभा के टुनिया गांव में जोरदार पोस्टरबाजी की गई है। टुनिया गांव स्थित विधायक गुरुचरण नायक के आवास पर भी पोस्टरबाजी की गई है। बंद के दौरान आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

माओवादी बंद के दौरान चक्रधरपुर स्टैंड में खड़ी रांची जानेवाली बसें।

रेलवे में हाई अलर्ट

माओवादीबंद के कारण रेलवे की ओर से 15 सितंबर को हाई अलर्ट जारी है। 14 सितंबर की मध्य रात्रि से ही ट्रेनों में जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। स्टेशनों मे निगरानी रखी जा रही है। राउरकेला चक्रधरपुर रेलखंड में पायलट ट्रेन चलाकर यात्री ट्रेनों को बढ़ाने का निर्देश है। वहीं ट्रेनों की गति भी सामान्य की गई है।

टेबो घाटी पर रही नजर

बंदगांव| बंदगांवइलाके से सटे खूंटी जिले में सड़क निर्माण कार्य में लगी एक गाड़ी को जला दिए जाने के बाद बंदगांव में भी खौफ का माहौल रहा। बंदगांव से लेकर टेबो घाटी के बीच सीआरपीएफ थाने के जवान अलर्ट नजर आए। हालांकि खबर लिखे जाने तक स्थिति सामान्य है।

मनोहरपुर: नहीं चली गाड़ियां, हाट भी नहीं लगा

मनोहरपुर|रविवारको पीएलएफआई द्वारा आहूत झारखंड बंद का मनोहरपुर में मिला-जुला असर रहा। बंद के बावजूद यहां की दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। साथ ही रविवार को यहां लगने वाला साप्ताहिक हाट भी लगा। परंतु मनोहरपुर से रांची, गुमला, सिमडेगा आदि स्थानों को आवागमन करने वाली बसों अन्य छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन ठप रहा। वहीं गोइलकेरा में पीएलएफआई द्वारा आहूत बंद का मिलाजुला असर रहा। बाजार की दुकानें प्रतिष्ठान खुले रहे। लेकिन बसें, यात्री व्यावसायिक वाहन नहीं चले। इससे आने-जाने वाले यात्रियों परेशानी का सामना करना पड़ा।

आनंदपुर में नक्सली बंद असरदार

आनंदपुर|पीएलएफआईद्वारा रविवार को आहूत झारखंड बंद का आनंदपुर प्रखंड में व्यापक असर