शहरी क्षेत्र में चार घंटे गुल रही बिजली
चक्रधरपुर| चक्रधरपुरशहरी क्षेत्र में रविवार को 4 घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली विभाग के एसडीओ मृणाल गौतम के मुताबिक चांदमारी में बिजली का तार टूट जाने से बिजली गुल रही। दोपहर 2 बजे से शाम छह बजे तक बिजली गुल रही। विभागीय मिस्त्रियों के द्वारा तार को जोड़े जाने के बाद बिजली बहाल हो पाई।