मारवाड़ी उवि में हिन्दी दिवस समारोह कल
चक्रधरपुर| 16सितंबर को शहर के मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय चक्रधरपुर में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन होगा। जिसमें बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। स्लोगन लेखन, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान उच्च इंटर संकाय के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगे। इसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत वर्मा, भूतपूर्व प्राचार्य ऋर्षिदेव सिंह होंगे। समारोह का शुभारंभ सुबह 7 बजे से होगा। यह जानकारी विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ रामचंद्र पाठक ने दी।