चलाया गया जागरूकता अभियान
चक्रधरपुर| साईंमोंटेसरी इंग्लिश मीडियम स्कूल परिवार की ओर से रविवार की सुबह स्वास्थ्य शिक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया गया। शहर के वार्ड संख्या एक के कुदड़ीबाड़ी गांव में प्राचार्य केशव मिश्र के अलावा शिक्षक बच्चों ने गांव के लोगों से मिलकर साफ-सफाई के तरीके बताते हुए बच्चों को स्कूल भेजने की नसीहत दी। इस दौरान लोगों ने भी संकल्प लिया है कि आसपास के माहौल को कचरामुक्त रखेंगे। स्कूली बच्चे भी छुट्टी के दिन में सामजिक जागरूकता के इस कार्यक्रम में भाग लेकर खुश दिखे।