पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 65 पंचायतों को मिलेगा टैबलेट

65 पंचायतों को मिलेगा टैबलेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| मनरेगाअंतर्गत मोबाइल इंटरफेस के लिए पंचायतों में टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। पश्चिमी सिंहभूम जिले के 216 में से 65 पंचायतों को टेबलेट मिलेगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार से झारखंड राज्य के लिए 1322 टेबलेट की स्वीकृति दी गई है। मनरेगा आयुक्त ने टेबलेट दिए जाने वाले ग्राम पंचायतों को चिह्नित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया है। वहीं पदाधिकारियों और कर्मियों को इसके संचालन के लिए प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। टेबलेट वैसे पंचायतों को मिलेगा जहां इंटरनेट या जीपीआरएस कनेंट होंगे।