मनरेगा से गांवों में बनेंगे सोख पीट
चक्रधरपुर| झारखंडसरकार के संयुक्त सचिव विजय कुमार सिंह ने सभी उपायुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयकों को निर्देश जारी किया है कि मनरेगा अंतर्गत जल संरक्षण योजनाओं में भू-गर्भ जल के रिचार्ज पर विशेष ध्यान दें, तथा सोख पिट निमार्ण कराए। इसके साथ ही सुझाव भी दिए गए हैं। पंचायत स्तर के विभिन्न गांवों में भू-गर्भ जल रिचार्ज के लिए साेख पीट निर्माण योजना चयनित कर ग्रामसभा में पारित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी रोजगार सेवक और पंचायत सेवकों को दी गई है।