- Hindi News
- धौनी फैंस क्लब ने जुटाई बाढ़ पीड़ितोें के लिए राशि
धौनी फैंस क्लब ने जुटाई बाढ़ पीड़ितोें के लिए राशि
धौनीफैंस क्लब के सदस्यों ने रविवार को रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धन राशि जमा की। क्लब के सदस्यों ने रेलवे के इतवारी बाजार, रेलवे स्टेशन पंचमोड़, पवन चौक आदि क्षेत्रों में घूमकर लोगों से सहायता राशि जुटाई। क्लब के संस्थापक सदस्य आर श्रीकांत कुमार उर्फ डिक्की राव ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए शहर के लोगों से राशि लेकर इसे प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा। उन्होंने सेना के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि धौनी फैंस क्लब जवानों को सैल्यूट करता है। उन्होंने शहरवासियों से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस कार्य में विमलेश झा, करण महतो, तोतन गुहा आदि लोग धोनी फैंस क्लब के सदस्य शामिल थे।