- Hindi News
- यात्री रहें सावधान, टिकट लेकर करें यात्रा
यात्री रहें सावधान, टिकट लेकर करें यात्रा
चक्रधरपुर| चक्रधरपुररेल मंडल में इन दिनों रेल टिकट की बिक्री कम हो गई है। टिकट की बिक्री बढ़ाने के लिए मंडल के वाणिज्य विभाग के द्वारा विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। विभाग द्वारा 19 सितंबर को टाटानगर में, 21 सितंबर को चक्रधरपुर, 20 सितंबर को राउरकेला, 16 सितंबर को झारसुगुडा , 27 सितंबर को राजखरसांवा, 26 सितंबर को गम्हरिया, 23 सितंबर को चाईबासा, 28 सितंबर को मनोहरपुर स्टेशन पर स्पेशल टिकट चेंकिग अभियान चलाया जाएगा। बिना टिकट पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इस अभियान में विभाग के द्वारा दर्जनों टीटीई, सीआई, एसीएम डीसीएम एवं आरपीएफ के दर्जनों जवानों को लगाया है।