पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ की नई कार्यकारिणी गठित

संघ की नई कार्यकारिणी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| भारतीयजीवन बीमा अभिकर्ता संघ चक्रधरपुर शाखा की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता अरशद खान ने किया। बैठक में नई कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें राजेश कुमार शर्मा, नीरज गुप्ता, अब्दुल गुलाब, प्रदीप कुमार महतो, संजीव मंडल, नंदलाल प्रधान, बीपद भंजन प्रधान, अमरेंद्र पांडेय, समीर रंजन प्रधान, डीपी चटर्जी, एस प्रभाकर राव को सदस्य बनाया गया। वहीं संघ के उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि लियाफी के ऑल इंडिया का तीन दिवसीय सम्मेलन 7 नवंबर से शुरू होगा। यह सम्मेलन न्यू जलपाई गुड़ी में आयोजित होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को शामिल होना है। मौके पर एसबी घोष ने लियाफी के 50वीं वर्षगांठ को पौधरोपण कर यादगार बनाने का आग्रह किया। मौके पर प्रदीप कुमार महतो, संजय कुमार छावड़ा, राजेश रंजन होता, बीपी शर्मा, सुराय बारला, एसडी राय, अजय कुमार गांगुली, रुपलाल महतो आदि मौजूद थे।