पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांप के डंसने से बच्ची की हुई मौत

सांप के डंसने से बच्ची की हुई मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| चक्रधरपुरथाना क्षेत्र के सिलपोड़ी की एक और बच्ची रविवार को अंधविश्वास की भेंट चढ़ गई। सिलपोड़ी निवासी सिद्दू बान सिंह की 7 वर्षीया बेटी प्रिया बान सिंह को शनिवार की रात भोर में करीब 4 बजे जहरीले करैत सांप ने डंस लिया। बच्ची को परिजनों ने 12 बजे के करीब इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी इलाज के दौरान रविवार को हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को बचाने के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन इलाज में देर हो जाने के कारण बच्ची को नहीं बचाया जा सका। मृत बच्ची के पिता सिद्दू बान सिंह ने बताया सुबह जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, तो ओझा बुलाकर झाड़ फूंक करा रहे थे। उसके बाद भी हालत और बिगड़ने लगी तो उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गया। वहां डाक्टर के नहीं आने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा। जब नौ बजे के बाद चिकित्सक अस्पताल पहुंचे तो घायल बच्ची को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।