- Hindi News
- आक्रोशित मारवाड़ी समाज ने जलाया बंधु तिर्की का पुतला
आक्रोशित मारवाड़ी समाज ने जलाया बंधु तिर्की का पुतला
चक्रधरपुर|रविवार कीशाम शहर के पवन चौक में मारवाड़ी समाज के द्वारा तृणमूल कांग्रेस पार्टी के विधायक सह पार ्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की का पुतला दहन किया गया। मौके पर विरोध में जम कर नारेबाजी की गई। मारवाड़ी समाज ने लोगों ने कहा कि बंधु तिर्की का बयान अशोभनीय था, यह उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। दुनिया में महिलाएं किसी भी रूप में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। पुतला दहन के दौरान सज्जन भगेरिया, मुन्ना मोहता, छोटू खिरवाल, शिवचंद झुनझुनवाला, महेश भगेरिया, बनमारी अग्रवाल, मनोज भगेरिया, विशाल अग्रवाल, मनीकांत सिरसुवा, अनूप शर्मा, अशोक भगेरिया आदि शामिल थे।