- Hindi News
- पीटा नहीं, पूछताछ के लिए बुलाया था:डीएसपी
पीटा नहीं, पूछताछ के लिए बुलाया था:डीएसपी
चक्रधरपुरमें सिख समाज के युवक गुरमीत सिंह को एसडीपीओ पोड़ाहाट के द्वारा पीटे जाने के मामले को लेकर समाज जहां आक्रोशित है, वहीं एसडीपीओ आलोक प्रियदर्शी ने गुरमीत को पीटने की बात से साफ इनकार किया है। गुरमीत के छोटे भाई जसप्रीत सिंह पर उसकी प|ी सिमरन कौर ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। एसडीपीओ ने गुरमीत को 19 सितंबर को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया था। इस बात की पुष्टि खुद सिमरन कौर ने की है सिमरन रविवार को अपने आठ साल के बेटे के साथ एसडीपीओ के आवासीय कार्यालय पहुंची। उसने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिकायत किए जाने के बाद एसपी ने डीएसपी को सुपरविजन करने को कहा था। इसलिए डीएसपी ने पूछताछ के लिए गुरमीत सिंह को कार्यालय में बुलाया था। सिमरन ने कहा कि वह भी मौके पर मौजूद थी। जब उसने गुरमीत से अपना हक दिलाने की बात कही तो वह गाली-गलोज करने लगा और डीएसपी की बात भी नहीं सुनी।
मामले को मुद्दे से भटकाया जा रहा
^जबमामला अदालत में है, तो ऐसे में गुरुद्वारा कमेटी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। पीड़िता शुक्रवार को सीएम से चाईबासा में मिली थी, जिसके बाद एसपी ने उसे चक्रधरपुर भेजा। पीड़िता के सास को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन जेठ आया। उसे मामले को सुलझाने और महिला को हक दिलाने की बात कही गई थी, लेकिन उसने मेरे ऊपर ही मारपीट करने का आरोप लगा दिया, जो निराधार है। अब मामले पर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा हस्तक्षेप किया जा रहा है। मुद्दे को भटका कर दूसरी तरफ ले जाया जा रहा है। कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।^ प्रियदर्शीआलोक, एसडीपीओचक्रधरपुर
छुप-छुप कर होती है मुलाकात
सिमरनकौन ने बताया कि उसका अपने पति जसप्रीत के साथ तलाक का केस चल रहा है, इसके बावजूद जसप्रीत उसे रायगढ़ बुलाकर छुप-छुपके मिलता है और केस वापस लेने के लिए कहता है। जमशेदपुर जुगसलाई निवासी सिमरन की शादी वर्ष 2005 में चक्रधरपुर के जसप्रीत से हुई थी। कुछ साल बीतने के बाद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। वर्ष 2008 में उसने पति के खिलाफ थाना में केस कर दिया। वर्तमान में कोर्ट में केस चल रहा है। सिमरन के मुताबिक जसप्रीत सिंह उसे बेटे सिफद से भेंट करने के लिए दोनों को रायगढ़ बुलाता है। दोनों कई बार रायगढ़ के होटल में मिले हैं। पिछले माह अगस्त में भी दोनो