पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोटरी क्लब ने लगाया मेडिकल कैंप

रोटरी क्लब ने लगाया मेडिकल कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| रविवारको शहर के बंगलाटांड़ में मुस्लिम पंचायत कमेटी की निगरानी में रोटरी क्लब चक्रधरपुर की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 391 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई। शिविर का उद्घाटन सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने किया। गिलुवा ने कहा कि रोटरी क्लब समाज के लिए बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया। शिविर में 108 महिलाएं तथा 283 पुरुषों ने इलाज कराया। उद्घाटन के दौरान भाजपा नेता पवन शंकर पांडेय, अनुमंडल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीबी चौधरी मौजूद थे। शिविर में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ गंगाराम बांकिरा, डॉ निमिषा अग्रवाल, डॉ नंदू होनहागा, फार्मासिस्ट रामलाल उरांव, एएनएम शिखा महतो, एलसी मिंज ने चिकित्सा सेवा दिया। जबकि शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रवीर प्रमाणिक, सचिव विनोद भगेरिया, सज्जन भगेरिया, सतीश अग्रवाल, बलराज हिन्दवार, गौरीशंकर महतो, सरफराज आलम, मो असलम, मो इस्लाम, मो जावेद आलम, एहतेसाम आलम, हलीम आदि का सराहनीय योगदान रहा।

रोटरी क्लब के चिकित्सा शिविर में जुटी भीड़।