पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करीब से हुई फायरिंग बच निकला जिदन

करीब से हुई फायरिंग बच निकला जिदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंदगांवके तिरला गांव में पुलिस उग्रवादियों के बीच आमने-सामने से गोलियां चली हैं। मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों के अनुसार 50 मीटर के करीब से गोलीबारी हुई है। वहीं इस गोलीबारी में कई नक्सलियों को गोली लगी है। जिसका प्रमाण मौके पर पड़े खून के धब्बे हैं। गोलीबारी के बीच पीएलएफआई के एरिया कमांडर जिदन गुड़िया बचकर भाग निकला। वह एनएच 75 के किनारे ही तिरला गांव में कई दिनों से जमा हुआ था। नक्सली किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य वहां जमे थे। जिला पुलिस सीआरपीएफ जब तिरला के बारी गांव पहुंची तो पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने जोरदार फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया और जवाबी फायरिंग शुुरू की। दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक रुक-रुक गोलीबारी हुई।

पेड़ की ओट से गोली चला रहे थे नक्सली

नक्सलीपेड़ की ओट में छिपकर फायरिंग कर रहे थे। नक्सलियों की संख्या 40 से 50 के बीच थी, लेकिन सामने से फायरिंग करनेवालों की संख्या दर्जन भर थी। पुलिस ने दावा किया है कि एक नक्सली के हाथ में गोली लगी जिससे एसके हाथ से रायफल छूटकर गिर गया। कुछ और नक्सलियों को भी गोली लगने की संभावना जतायी जा रही है।

एसडीपीओने किया ऑपरेशन का नेतृत्व

अनुमंडलपुलिस पदाधिकारी प्रियदर्शी आलोक के नेतृत्व में जिला पुलिस बल सीआरपीएफ के बी 60 बटालियन के जवान तिरला के जंगल में पहुंचे। यहां पहुंचते ही उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के बाद सीआरपीएफ जिला पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान में पुलिस को 315 बोर की रायफल, 7 प्वाइंट टू की गोली, मैगजीन ,वर्दी, कारतूस, बेल्ट जूता दवा मिली।

सीआरपीएफ के जवान मुटभेड के दौरान मोर्चो सभाले हुए। (फाइल फोटो)