पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैतृक संपत्ति दिलाने की गुहार

पैतृक संपत्ति दिलाने की गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| बंदगांवप्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कंडाजुई के सहायक शिक्षक सह मेन रोड निवासी शकील अहमद ने अपने भाईयों पर पैतृक संपत्ति से बेदखल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शकील अहमद ने चक्रधरपुर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर इंसाफ दिलाने की मांग की है। पत्र में अहमद ने कहा है कि अजंता शू हाउस, रॉयल फुटवियर आदि मकान दुकान पर बड़े भाईयों जमील अहमद, फैज अहमद मोहम्मद इसराइल ने कब्जा कर रखा है। जिस कारण उनके परिवार को निवास करने में परेशानी हो रही है। कहा है कि जब भी संपत्ति बंटवारे की बात करते हैं तो डरा-धमका कर प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने प्रशासन से पैतृक संपत्ति का बंटवारा होने तक किसी भी तरह के निर्माण, व्यापार आदि कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की। साथ ही निर्माण आदि कार्य पर रोक लगी दी है।