स्कूटी से गिरकर युवक घायल
सोनुवा | मंगलवारकी शाम को सोनुवा चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर गोलमुंडा गांव के पास स्कूटी से गिरकर एक युवक बेहोश हो गया। युवक गंजी निकर पहना हुआ था। जिससे उसके स्थानीय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। युवक के सड़क पर गिरे होने की जानकारी मिलने पर सोनुवा थाना प्रभारी बृजलाल राम पुलिस बल के साथ पहुंचे उसे सोनुवा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा स्कूटी गाड़ी संख्या जेएच शून्य छः -9107 को भी थाना लाया गया है।