पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगेगा 250 मेगावाट का प्लांट

लगेगा 250 मेगावाट का प्लांट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प.सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड में 250 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट लगेगा। टुनिया स्टेशन के समीप स्थित कसरूवां गांव में स्थल का चयन किया गया है। यहां 375 एकड़ सरकारी जमीन पर पावर प्लांट की संभावनाएं तलाशने के लिए कोलकाता से अधिकारियों का एक दल 25 सितंबर को सोनुवा आएगा। यह जानकारी सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने दी। गोइलकेरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए सांसद ने दैनिक भास्कर को बताया कि एक साल पूर्व उन्होंने अधिकारियों के साथ सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सोनुवा के चमकपुर गांव का दौरा किया था। चक्रधरपुर में भी सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना धरातल पर उतरने वाली थी, लेकिन कुछ विरोध के कारण यह योजना खटाई में पड़ गई। इसलिए रैयती जमीन के बजाय सरकारी भूमि पर पावर प्लांट के लिए प्रयास किया गया। फिर जानकारी मिली कि सोनुवा के कसरूवां में सरकारी भूमि है, जहां पावर प्लांट लग सकता है, लेकिन यहां थर्मल पावर प्लांट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पानी की उपलब्धता, रेल मार्ग से नजदीकी समेत अन्य सुविधाएं यहां पहले से है। सांसद ने कहा कि कोयला रांची रामगढ़ से आसानी से सकता है।

थर्मल पावर स्टेशन (फाइल फोटो)

पीपीपी मोड़ पर लगेगा प्लांट

थर्मल पावर प्लांट पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मोड) के आधार पर लगेगा। 25 सितंबर को अधिकारियों के दौरे के बाद पावर प्लांट लगाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। सांसद लक्ष्मण गिलुवा के मुताबिक दौरे में अधिकारी चयनित स्थल का सर्वे करेंगे। यहां बांसकाटा डैम से पानी लाने की व्यवस्था की जाएगी। डैम में 12 हजार क्यूबिक मीटर पानी संचित होता है। सभी चीजें प्लांट लगाने के बिल्कुल अनुकूल हैं। इससे रोजगार का सृजन भी होगा। सब कुछ ठीक रहा तो प्लांट की क्षमता दोगुनी की जा सकेगी। अभी जिले में 80 मेगावाट बिजली की खपत प्रतिदिन है। बिजली का उत्पादन होने पर आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और राज्य के दूसरे हिस्सों को भी इससे फायदा होगा।

बदल जाएगी तस्वीर

^सोनुवाके कसरूवां में पावर प्लांट लगा तो क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। मेरे साथ विधायक गुरचरण नायक इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने के लिए सरकार प्राईवेट कंपनियों के स्तर पर प्रयासरत हैं। 25 को अधिकारियों के दौरे के बाद इस पर मुहर लग जाएगी। ^ लक्ष्मणगिलुवा, सांसद,सिंहभूम।