सेरसा चक्रधरपुर को हराकर एसआर रूंगटा ग्रुप पहुंचा फाइनल में
चाईबासा| जिलाक्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 23 वें बीएल नेवटिया 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एसआर रूंगटा ग्रुप की टीम ने एक नजदीकी मुकाबले में सेरसा चक्रधरपुर को मात्र 1 रन से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मुकाबला 14 फरवरी को होगा। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर रूंगटा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। टीम के रिषभ राकेश ने 59 रन, जयंत विश्वकर्मा ने 59, हृदयानंद सिंह ने 19, अभय ठाकुर विकास पटेल ने 12-12 रन बनाए। सेरसा के राजीव नायक ने 2, अक्षय दास, प्रकाश सीट, अमित दास ईश्वर राव ने एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चक्रधरपुर की टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी और लक्ष्य से मात्र 1 रन दूर रह गई। टीम के मधुसूदन तंतुबाई ने 50 रन बनाए। राकिब रजा ने 33, मो. वसीम ने 29, गुरजीत सिंह सोनी ने 25 अक्षय दास ने 18 रन बनाए। रूंगटा ग्रुप की ओर से विकास ने 4 विकेट लिए। रिषभ राकेश ने2 विकेट जबकि फरहान मासूम जयंत विश्वकर्मा को एक-एक विकेट मिला।