बिल से लेकर वेतन का मिलेगा मैसेज
दक्षिणपूर्व रेलवे ने ठेकेदारों और रेल कर्मचारियों की सहूलियत के लिए एसएमएस अलर्ट सिस्टम की शुरुआत की है। इस सिस्टम की मदद से रेलवे अब ठेकेदारों को बकाए बिल की जानकारी सीधे उनके मोबाइल में एसएमएस के जरिए भेजेगी। इसी तरह रेल कर्मचारियों को भी उनके वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ की जानकारी एसएमएस के जरिए मिलेगी। रेलवे को डिजिटलाइजेशन करने की दिशा में यह एसएमएस अलर्ट सिस्टम एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल यह सिस्टम दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के पश्चिमी क्षेत्र में लागू किया गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल में बहुत जल्द ही एसएमएस अलर्ट सिस्टम लागू होगा।