दो करोड़ की लागत से बनेगी गोपीनाथपुर-भलियाडीह सड़क
करीबदो करोड़ की लागत से गोपीनाथपुर से भलियाडीह गांव तक राज्य संपोषित योजना के तहत सड़क बनेगी। इस सड़क का शिलान्यास रविवार को सांसद लक्ष्मण गिलुवा विधायक शशिभूषण सामड़ सहित जिप सदस्य भूमिका मुंडा ने किया। आरईओ की ओर से यह सड़क बनाई जाएगी। बाबा कंस्ट्रक्शन सड़क को बनाएगी। ग्रामीण इलाके की यह महत्वपूर्ण सड़क है। सांसद विधायक ने कहा कि इस सड़क को बनाने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने दी जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि अनियमितता बरतने पर इसकी तुरंत शिकायत करें।
सड़क का शिलान्यास करते सांसद, विधायक अन्य।
कराईकेला में 400 फीट सड़क का उदघाटन
बंदगांव|कराईकेलापंचायत के आहारबांध में 400 फीट पीसीसी सड़क का उदघाटन संसद लक्ष्मण गिलुवा ने किया। पूर्व पुजारी विजय मिश्रा ने पूजा अर्चना की। मौके पर सांसद श्री गिलुवा ने कहा कि आहरबांध में पांच देवताओं की पूजा होती है। लेकिन यहां आने के लिए सड़क खराब थी। सड़क के बनने से यहां आने में लोगों को परेशानी नहीं होगी। मौके पर भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी, राकेश त्रिपाठी, परमानंद महतो, ललित नारायण ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष तीरथ जामुदा, बीजू प्रमाणिक, बीरू त्रिपाठी, नरेंद्र महतो, हीरालाल खंडाईत, दीपक महतो निशिकांत त्रिपाठी, कमल प्रधान, तुलसी महतो, रूपेश साव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सड़क का काम बंद होने से लोग परेशान
इधरसांसद लक्ष्मण गिलुवा की चेतावनी के बावजूद श्यामराईडीह से फूलकानी तक बनने वाली सड़क को विभाग ठेकेदार ने ठेंगा दिखा दिया है। सड़क का काम श्यामराईडीह से लेकर गोदामढीपा तक बंद है। लोग मुख्य सड़क का काम पेंडिंग रहने से परेशान हैं।
चक्रधरपुर| केंद्रीयआदिवासी मंत्री जुएल ओराम ने बंडामुंडा के डुमिरता पहाड़ स्थित काली मंदिर का दौरा किया। मंत्री मंदिर पहुंच कर मां काली की पूजा अर्चना की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मंदिर की उन्नति के लिए वह हमेशा यहां के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के सुभाष पांडा, अशोक कुमार हलवाई, मुरली मोहन राव, रवि प्रसाद माझी, जयकरन खलखो समेत कमेटी के चरण महतो ,जितेंद्र महतो, राम नारायण भूमिज, महेंद्र भूमिज सहित क्षेत्र के अन्य लोग भी शामिल थे।