पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मदांग जाहिर में दो दिवसीय खेलकूद शुरू

मदांग जाहिर में दो दिवसीय खेलकूद शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनुवा| सोनुवाप्रखंड के मदांग जाहिर में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में रविवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। नवयुवक संघ मदांग जाहिर द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों के लिए मेढक दौड़, मुर्गा लड़ाई, दौड़ तथा जवानों के लिए दौड़, गणित रेस, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस एवं अन्य मनोरंजक खेल आयोजित किये गए। सोमवार को मैदान के सामने स्थित तालाब में तैराकी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के संचालन में कमेटी के अखिलेश प्रधान, बनबिहारी प्रधान, अमरेश, सुजीत, शिवशंकर, उछव, चंदन, अनुज अन्य की भागीदारी अहम रही।

चक्रधरपुर। प्रखंड के जामीद गांव में मां सरस्वती पूजा के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसका आयोजन श्रीश्री सरस्वती पूजा समिति, जामीद के तत्वावधान में किया गया। इसमें दिलखुश गागराई, विशाल गिलुवा, इंद्रजीत महतो, सेमांसु महतो, कमलेश महतो, गणेश डांगिल, शेन दोराई, सोमनाथ उरांव, शैलेंद्र महतो, राहुल बोदरा आदि को पुरस्कृत किया गया।

खबरें और भी हैं...