पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दपू रेलवे के सीपीओ पहुंचे सीकेपी

दपू रेलवे के सीपीओ पहुंचे सीकेपी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| दक्षिणपूर्व रेलवे जोन के मुख्य कार्मिक पदाधिकारी (सीपीओ) राजीव गोयल रविवार को चक्रधरपुर रेल मंडल पहुंचे। उन्होंने निबटारा विभाग में कार्मिक विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक की। साथ ही कैडर मैनेजमेंट की जानकारी ली। सीपीओ ने रेल मंडल में कर्मचारियों की संख्या की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा की वर्तमान में रेलवे के ज्यादातर काम कंप्यूटर के माध्यम से हो रहे हैं। कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन हो चुकी है। अब कोई भी कर्मचारी काम से पीछा नहीं छुड़ा सकता है। बैठक में सीनियर डीपीओ डीएन डिग्गी, डीपीओ मानिक शंकर एपीओ गोविंद सरकार समेत कार्मिक विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...