पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे के लिए अब घर बैठे ही डाल सकते हैं ई टेंडर

रेलवे के लिए अब घर बैठे ही डाल सकते हैं ई-टेंडर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिणपूर्व रेलवे जोन में चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के सभागार में ई-टेंडरिंग की शुरुआत पहली बार की गई है। चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने इसका विधिवत उदघाटन किया। सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से अधिकारियों ने ई-टेंडरिंग के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही फायदे भी बताए। मौके पर डीआरएम ने बताया कि पूरे दक्षिण पूर्व रेलवे में चक्रधरपुर रेल मंडल पहला पूरे देश में चौथा स्थान है जहां ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू हुई है। मौके पर एडीआरएम नवीन तलवार, सीनियर डीईएन को-ऑर्डिनेशन आर सारस्वत, सीनियर डीईएन ईस्ट हेमेंद्र कुमार, सीनियर डीईएन सेंट्रल अनूप पटेल, सीनियर डीईएन हेडक्वार्टर केसी गुप्ता, सीनियर डीएमएम अजय कुमार रंजन, सीनियर डीएफएम बी विजयनाथ और सीनियर डीएसटीई सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ई-टेंडरिंग डिजिटल की ओर बढ़ता कदम : डीआरएम

ई-टेंडरिंगकी शुरुआत करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि देश आधुनिक युग की ओर बढ़ रहा है। आधुनिकता आने वाले कल के लिए बेहतर और जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर ई-टेंडरिंग प्रणाली की शुरुआत की गई है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी ठेकेदार इस उपयोगी टेंडरिंग प्रक्रिया को अपनाएंगे।

टेंडर डालने खुलने के समय पहले निविदाकर्ता को कार्यालय में उपस्थित होना पड़ता था। लेकिन ई-टेंडरिंग ऑनलाइन होने से निविदाकर्ता घर बैठे टेंडर भर सकेंगे। वहीं टेंडर खुलने की जानकारी भी ऑनलाइन दे दी जाएगी। ठेकेदारों में प्रतिस्पर्धा के कारण होने वाले तनाव से भी अधिकारी और ठेकेदारों को निजात मिलेगी। जहां एक तरफ समय की बचत होगी। वहीं टेंडर की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।

चक्रधरपुर में टेंडर का उद‌‌्घाटन करते रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद।

खबरें और भी हैं...