उपायुक्त ने रोड की जांच के दिए आदेश
चक्रधरपुर | प्रखंडअंतर्गत वर्ष 2012 से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही सड़क (कोमाय चौक से उलुगुटू मोड़ तक) में गड़बड़ी की शिकायत पर डीसी ने जांच के आदेश दिए हैं। विधायक शशिभूषण सामड़ को भी इसकी सूचना दी गई है। आरईओ के अभियंता विधायक स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क की जांच करेंगे। पिछले तीन साल से सड़क बन रही है। 9.5 किमी की सड़क में भारी गड़बड़ी की शिकायत मिली है। विधायक ने बताया कि विभाग के लोगों के साथ मिलकर सड़क की जांच की जाएगी। कुलीतोड़ांग पंचायत के ग्रामीणों ने सड़क में अनियमितता की शिकायत डीसी से की थी। इधर, शुक्रवार को जिले के पूर्व सांसद बागुन सुंब्रई ग्रामीणों की मांग पर गांव पहुंचे। उन्होंने कोमाय सड़क की जांच की और डीसी को रिपोर्ट देने की बात कही। शिकायत करनेवालों में माधुरी जामुद, माझी, चक्र बांकिरा, जयपाल जामुदा, चामू जामुदा आदि शामिल हैं।