पंडालों में पधारीं देवी, पूजा को उमड़े भक्त
चक्रधरपुर| पोड़ाहाटअनुमंडल में या वीणा वरदंड मंडित करा या नि:शेष जाड्यापहा मंत्र की गूंज रही। इस वर्ष दो दिन मां सरस्वती की पूजा हो रही है। जिसके कारण शुक्रवार के अलावा शनिवार को भी मां सरस्वती की पूजा होगी।
शुक्रवार को पोड़ाहाट अनुमंडल के अधिकांश शिक्षण संस्थानों में पूजा हुई। वहीं सार्वजनिक पूजा स्थलों पर भी पंडाल निर्माण कर मां सरस्वती की पूजा की गई। चक्रधरपुर में सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने विभिन्न जगहों पर मां सरस्वती के पूजा पंडालों का उदघाटन किए। अनुमंडल के चक्रधरपुर, बंदगांव, सोनुवा, गोइलकेरा, मनोहरपुर, आनंदपुर में मां सरस्वती पूजा हुई।
पंडालों में विद्युत साज-सज्जा की गई है। वीणावादिनी की प्रतिमा स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों के अलावा शहर के गली मोहल्लों में भी स्थापित की गई है। मां वीणा वादिनी की पूजा में सबसे ज्यादा बच्चों में उत्साह देखा गया। छोटे-छोटे बच्चे भी सुबह से ही मगन दिखे।
मां सरस्वती की पूजा में उमड़े भक्त।
वरदा गणेश की पूजा अर्चना करते पंडित।
धूमधाम से हुई सरस्वती पूजा : सोनुवा।सोनुवा प्रखंड में शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई। प्रखंड के विभिन्न स्कूलों, सोनुवा बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। बच्चों में पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। पूजा के उपलक्ष्य में कई गांवों में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
मांविद्यादायिनी की हुई पूजा
गोइलकेरा|शुक्रवार को बसंत पंचमी के मौके पर गोइलकेरा के स्कूलों में मां विद्यादायिनी की पूजा श्रद्धा के साथ की गई। गोइलकेरा के प्लस टू हाई स्कूल, बालिका मध्य विद्यालय, दीनदयाल सरस्वती मंदिर, बालक मध्य विद्यालय समेत कई स्कूलों में पूजा का आयोजन किया गया। स्कूलों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।
श्रद्वा के साथ पूजी गईं मां सरस्वती
खरसावां।शुक्रवार को जगह-जगह श्रद्धा उल्लास के साथ मां सरस्वती की पूजा हुई। कुचाई के सभी स्कूलों में विद्या की देवी की आराधना की गई। रंग-बिरंगी साड़ी पहनकर बालिकाओं ने मां सरस्वती की पूजा कर विद्या सुख-समृद्धि मांगी। इसी के साथ होली की भी शुरुआत हो गई। खरसावां के +2 उच्च विद्यालय, मघ्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, अशोका इंटरनेशनल स्कूल आदि में धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा की गई। इसके अलावा एकलव्य आश्रम विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय, मध्य विद्यालय , उत्क्रमित उच्च विद्यालय आदि स्कूलों में भी पूजा का आयोजन किया गया। विभिन्न मोहल्लों में भी छोटे-बड़े पूजा पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है। सुबह 9 बजे सभी पंडालों में मां की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा प्रारंभ हुई।
पूजा में उपस्थित छात्र-छात्राएं।
बालक मध्य विद्यालय में स्थापित मां की प्रतिमा।
भास्कर न्यूज |सरायकेला
जिलामुख्यालय सरायकेला विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा उत्साह पूर्वक की गई। सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के अलावा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में आकर्षक पूजा पंडाल प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा के आयोजन को लेकर जहां बाजारों में चहल पहल है वहीं आयोजकों के द्वारा बजाए जा रहे संगीत से लोग परेशान रहे हैं।
यहांहुआ पूजा का आयोजन
विभिन्नशैक्षणिक संस्थानों के अलावा वार्ड संख्या 4 हैसाहुंडी, मुहल्ला, वार्ड संख्या 8, वार्ड संख्या 6 एवं वार्ड संख्या 1 में नव युवकों द्वारा आयोजित पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहा। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में पांड्रा, मानिक बाजार , दुधी, बड़ा कांकड़ा, काला पाथर, ताबलापुर, बड़बिल, भुरकुली, हैंसा सीनी बाजार में प्रतिमा स्थापित कर मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई।
कलभी होगी पूजा
नगरग्रामीण क्षेत्रों में कहीं शुक्रवार को कहीं शनिवार को मां सरस्वती की पूजा होगी। विभिन्न मतों के अनुसार नगर की कुछ पूजा मंडली, शैक्षणिक संस्थानों सीनी के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को पूजा का आयोजन होगा।
नारियलहुआ महंगा
पूजाको लेकर नारियल पूजा सामग्री की कीमत में भारी उछाल रहा। शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ ही नारियल 20 रुपए प्रति पीस से 30 रुपए प्रति पीस बिका। वहीं पूजन उत्सव में भीड़-भाड़ को देखते हुए नगर क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दिया गया है। थाना क्षेत्रों की सड़कों पर प्रर्याप्त पुलिस व्यवस्था रही।