भगवान वरदा गणेश की हुई पूजा
चक्रधरपुर| शुक्रवारको गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान वरदा गणेश की पूजा की गई। प्रत्येक वर्ष मां सरस्वती की पूजा के एक दिन पहले ऐसा होता है। इस वर्ष वरदा गणेश की पूजा के दिन मां सरस्वती की पूजा भी की गई। वार्ड संख्या 1 पुरानी बस्ती स्थित गणेश मंदिर में शुक्रवार को भगवान वरदा गणेश की पूजा हुई। मोदक समुदाय के लोग भगवान गणेश को इष्ट देवता के रूप में मानते हैं। पंडित गौतम नंदा ने वरदा गणेश की पूजा अर्चना करते हुए भक्तों को पुष्पांजली दिलाई। वहीं श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के प्रसाद को प्रभु को चढ़ाया। मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल जुटे। मोदक समुदाय के लोगों ने मंदिर को फूलों और विद्युत लाइटों से सजाया। संध्या के समय भगवान की आराधना के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद का वितरण किया गया।